बिकने को तैयार हो तभी खरीदते हैं लोगः – ओपी राजभर का सपा पर वार, बोले- महाराष्ट्र के बाद अब यूपी की बारी

Updated:
विज्ञापन

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ( स्रोत- सोशल मीडिया)

Omprakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर कहा कि महाराष्ट्र शिवसेना ( UBT ) पर ध्यान मत दीजिए, अब उत्तर प्रदेश की बारी है.उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हड़कंप मचा हुआ. वहीं सपा ने पलटवार करते हुए उन्हें ‘मूर्ख’ करार दिया है.

विज्ञापन

Omprakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुभासपा के संस्थापक ओमप्रकाश राजभर ने सपा सांसद रामगोपाल यादव की चिट्ठी को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब कोई बिकने को तैयार होता है, तभी लोग उसे खरीदते हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पर ध्यान मत दीजिए, अब उत्तर प्रदेश की बारी है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है

मंत्री ओपी राजभर ने हाल में ही महाराष्ट्र शिवसेना ( UBT ) के 6 बागी सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर चर्चा की. उन्होंने इशारे- इशारे में समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जो समान बाजार में बिकेगा लोग उसे खरीदेंगे ही, टिकने वाला नेता पैदा करो ताकि उसे कोई खरीद न पाए. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कहा कि महाराष्ट्र में जो रहा है उस पर ध्यान मत दीजिए क्योंकि अब उत्तर प्रदेश की बारी है.

सपा नेता रामगोपाल ने गृहमंत्री को क्यों दी चिट्ठी

मंत्री ओपी राजभर ने खनन मामले हुए घोटाले को लेकर कथित तौर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम सीबीआई जांच में होने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि इसी से बचने के सांसद रामगोपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी सौंपी है और कहा कि इतने सांसदों को लीजिए और हमारी सुरक्षा कीजिए.नेता ओपी राजभर ने खनन मामले में ही गायत्री प्रजापति के जेल में बंद होने का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सपा नेता राजगोपाल द्वारा गृहमंत्री को दी गई चिट्ठी के बारे में खुलासा करना चाहिए.उन्होंने पीएम मोदी के संसद के बयान का भी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में कहा था कि कभी- कभी अखिलेश यादव भी हमारी मदद कर देते है, तो वो इसी तरह से की जाती है.

सपा ने किया पलटवार, कहा- बेतुकी बातों को नोटिस नहीं करना चाहिए

समाजवादी पार्टी ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है. सपा नेता रामगोपाल यादव ने उनके दावों को खारिज करते हुए उन्हें ‘मूर्ख’ करार दिया है. सपा नेता ने कहा कि ऐसे लोगों की बेतुकी बातों को बिल्कुल नोटिस नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई टूट होने वाली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola